रायपुर: जमीन की करीब एक करोड़ रुपए की रकम को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। मामला धरसीवां-उरला क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक पठारीडीह निवासी मोहन निषाद ने करीब एक करोड़ रुपए की जमीन बेची थी। इसी रकम में हिस्से और पैसों की मांग को लेकर उनके बड़े दामाद हेमराज निषाद से विवाद चल रहा था।3 सितंबर की रात मोहन ने हेमराज को पार्टी के लिए बुलाया था। शराब पीने के दौरान जमीन की रकम को लेकर दोनों में फिर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में हेमराज ने जीआई तार से मोहन का गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर टाटा मैजिक में रखा गया। आरोपियों की योजना शव को खारुन नदी में फेंककर सबूत मिटाने की थी। 4 सितंबर की रात करीब 1:15 बजे परसतराई के पास गश्त कर रही धरसीवां पुलिस ने संदिग्ध टाटा मैजिक को देखा। पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में चादर में लिपटी मोहन की लाश मिली।जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमराज निषाद, उसके चाचा रोहित निषाद और दोस्त संजय निषाद को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई के लिए तीनों को उरला पुलिस के हवाले किया गया है।
रायपुर: जमीन की करीब एक करोड़ रुपए की रकम को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। मामला धरसीवां-उरला क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक पठारीडीह निवासी मोहन निषाद ने करीब एक करोड़ रुपए की जमीन बेची थी। इसी रकम में हिस्से और पैसों की मांग को लेकर उनके बड़े दामाद हेमराज निषाद से विवाद चल रहा था।
3 सितंबर की रात मोहन ने हेमराज को पार्टी के लिए बुलाया था। शराब पीने के दौरान जमीन की रकम को लेकर दोनों में फिर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में हेमराज ने जीआई तार से मोहन का गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर टाटा मैजिक में रखा गया। आरोपियों की योजना शव को खारुन नदी में फेंककर सबूत मिटाने की थी। 4 सितंबर की रात करीब 1:15 बजे परसतराई के पास गश्त कर रही धरसीवां पुलिस ने संदिग्ध टाटा मैजिक को देखा। पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में चादर में लिपटी मोहन की लाश मिली।
जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमराज निषाद, उसके चाचा रोहित निषाद और दोस्त संजय निषाद को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई के लिए तीनों को उरला पुलिस के हवाले किया गया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *