BSP लोहा चोरी पर दीपक बैज का बड़ा आरोप: बोले- तार CM हाउस से जुड़े, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से कथित लोहा चोरी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि BSP से हजारों करोड़ रुपए का लोहा चोरी हुआ है और इस मामले के तार सीधे मुख्यमंत्री निवास से जुड़े हैं। बैज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ CBI और ED से जांच कराने की मांग की है।

दुर्ग में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर के दौरान बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कोयला चोरी से लेकर बस्तर में आयरन चोरी तक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार जांच नहीं करवा रही है तो इसके पीछे क्या वजह है।

बैज ने कहा कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन लगातार BSP लोहा चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को भी अनसुना कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर सवालों से बचने का आरोप लगाया।

वहीं, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव द्वारा यह मुद्दा नहीं उठाए जाने के सवाल पर बैज ने कहा कि इसका जवाब देवेंद्र यादव से ही पूछा जाना चाहिए।

मामला दुर्ग पुलिस की अकलोरडीह कबाड़ यार्ड में कार्रवाई के बाद सामने आया था, जहां करीब 250 टन लौह स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपए बताई गई, बरामद हुआ था। मामले में BSP अधिकारी हिमांशु भूषण मल्लिक, इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई और संख्या 18 तक पहुंची। CISF जवानों पर भी कार्रवाई हुई। मामले में 5 से ज्यादा आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *