दुर्ग के बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में केबल संबंधी शिकायत का निराकरण करने पहुंचे ग्रैंड विजन केबल कंपनी के फील्ड कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित शशिकांत राय की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।शशिकांत के मुताबिक, 4 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह शिव मंदिर के पास केबल संबंधी शिकायत दूर करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और क्षेत्र में केबल का काम नहीं करने की बात कहते हुए उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान चुन्नी लाल यादव समेत आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी और सुनी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता पक्ष ने केबल कारोबार में दबाव, धमकी और व्यवसाय प्रभावित करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन अतिरिक्त आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
दुर्ग के बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में केबल संबंधी शिकायत का निराकरण करने पहुंचे ग्रैंड विजन केबल कंपनी के फील्ड कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित शशिकांत राय की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शशिकांत के मुताबिक, 4 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह शिव मंदिर के पास केबल संबंधी शिकायत दूर करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और क्षेत्र में केबल का काम नहीं करने की बात कहते हुए उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान चुन्नी लाल यादव समेत आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी और सुनी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता पक्ष ने केबल कारोबार में दबाव, धमकी और व्यवसाय प्रभावित करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन अतिरिक्त आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *