बेटी को परेशान करने से रोका तो मां की हत्या: घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

जशपुर। जिले के आस्ता थाना क्षेत्र के हर्री गांव में 55 वर्षीय धनमनी बाई की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका (30) को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मृतका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था और उससे बातचीत करना चाहता था। बेटी द्वारा बात करने से मना करने के बाद भी वह उसे परेशान करता था। धनमनी बाई ने आरोपी को बेटी से दूर रहने और उसे परेशान नहीं करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर आरोपी महिला से नाराज था।

बताया गया कि 3 सितंबर को धनमनी बाई घर पर अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी उनके घर पहुंचा। महिला ने फिर उसे बेटी को परेशान नहीं करने के लिए समझाया, जिससे आरोपी गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शाम को पति के घर लौटने पर महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *