दुर्ग में कांग्रेस के 3 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत शनिवार से हुई। 5 से 7 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर के दौरान कांग्रेस की संगठनात्मक ट्रेनिंग से ज्यादा पार्टी की अंदरूनी राजनीति चर्चा में रही। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच कथित गुटबाजी को लेकर सवाल किया गया। सिंहदेव ने गुटबाजी की बात को खारिज करते हुए कहा कि परिवार में भी लोगों की राय अलग हो सकती है, इसे गुटबाजी नहीं कहा जा सकता।उन्होंने भूपेश बघेल को वरिष्ठ और देवेंद्र यादव को युवा नेता बताते हुए कहा कि दोनों पड़ोसी विधायक हैं। अपने समर्थन को लेकर सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन कांग्रेस के साथ है।भाजपा पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के मुख्यमंत्री को लिखे पत्रों का जवाब देने की बात कही। कांग्रेस ने राज्य के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को चरणबद्ध प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है।
दुर्ग में कांग्रेस के 3 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत शनिवार से हुई। 5 से 7 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर के दौरान कांग्रेस की संगठनात्मक ट्रेनिंग से ज्यादा पार्टी की अंदरूनी राजनीति चर्चा में रही। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच कथित गुटबाजी को लेकर सवाल किया गया। सिंहदेव ने गुटबाजी की बात को खारिज करते हुए कहा कि परिवार में भी लोगों की राय अलग हो सकती है, इसे गुटबाजी नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने भूपेश बघेल को वरिष्ठ और देवेंद्र यादव को युवा नेता बताते हुए कहा कि दोनों पड़ोसी विधायक हैं। अपने समर्थन को लेकर सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन कांग्रेस के साथ है।
भाजपा पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के मुख्यमंत्री को लिखे पत्रों का जवाब देने की बात कही। कांग्रेस ने राज्य के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को चरणबद्ध प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *