दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में हुए ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में पुलिस ने छठवें आरोपी रवि शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 43 वर्षीय रवि शर्मा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस जांच के मुताबिक, 19 वर्षीय ऋषि निर्मलकर को पुराने उधारी के पैसे लौटाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने को लेकर विवाद बढ़ा। आरोप है कि ऋषि को उसके साथियों के जरिए होटल 36 इन ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने के बाद ऋषि को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।25 जनवरी को थाना सुपेला से मर्ग डायरी मिलने के बाद पोस्टमार्टम, गवाहों के बयान और अस्पताल की रिपोर्ट की जांच की गई। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पहले प्रशांत राव और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे गिरफ्तार हुए। इसके बाद काके उर्फ हरविंदर सिंह, मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर और अंकित झा को गिरफ्तार किया गया। इन पांच आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस रवि शर्मा तक पहुंची।इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में हुए ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में पुलिस ने छठवें आरोपी रवि शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 43 वर्षीय रवि शर्मा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस जांच के मुताबिक, 19 वर्षीय ऋषि निर्मलकर को पुराने उधारी के पैसे लौटाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने को लेकर विवाद बढ़ा। आरोप है कि ऋषि को उसके साथियों के जरिए होटल 36 इन ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने के बाद ऋषि को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
25 जनवरी को थाना सुपेला से मर्ग डायरी मिलने के बाद पोस्टमार्टम, गवाहों के बयान और अस्पताल की रिपोर्ट की जांच की गई। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पहले प्रशांत राव और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे गिरफ्तार हुए। इसके बाद काके उर्फ हरविंदर सिंह, मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर और अंकित झा को गिरफ्तार किया गया। इन पांच आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस रवि शर्मा तक पहुंची।
इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *