भिलाई। 32 बंगला इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहे तीन युवकों को भिलाईनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ऐसे इलाके में हुई है, जहां आसपास पूर्व मंत्री का बंगला, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े आवास और आईजी कार्यालय मौजूद हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में हथियार लेकर युवकों के घूमने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन से लगे कच्चे रास्ते पर तीन युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना के बाद भिलाईनगर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सूरज ताण्डी (29) के पास से एक पिस्टल मिली, जबकि दीपक दास उर्फ सिब्बु और महेश ताण्डी के पास से एक-एक कारतूस बरामद हुआ।तीनों आरोपी भिलाई और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अब हथियारों के स्रोत और आरोपियों के मकसद की जांच कर रही है। करीब 2 लाख 1 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है।
भिलाई। 32 बंगला इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहे तीन युवकों को भिलाईनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ऐसे इलाके में हुई है, जहां आसपास पूर्व मंत्री का बंगला, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े आवास और आईजी कार्यालय मौजूद हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में हथियार लेकर युवकों के घूमने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन से लगे कच्चे रास्ते पर तीन युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना के बाद भिलाईनगर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सूरज ताण्डी (29) के पास से एक पिस्टल मिली, जबकि दीपक दास उर्फ सिब्बु और महेश ताण्डी के पास से एक-एक कारतूस बरामद हुआ।
तीनों आरोपी भिलाई और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब हथियारों के स्रोत और आरोपियों के मकसद की जांच कर रही है। करीब 2 लाख 1 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *