भिलाई। पंचशील पंजाबी एसोसिएशन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित पंजाबी पैलेस में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।पंचशील पंजाबी एसोसिएशन के संयोजक अजय भसीन के नेतृत्व में आयोजित समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांसद का शाल-श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।समाज को संबोधित करते हुए अजय भसीन ने एकजुटता और जनहित के सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने समाजजनों से सांसद विजय बघेल को समर्थन देने और जनहित के प्रयासों में साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।सांसद विजय बघेल ने एसोसिएशन के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सेवा भावना समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम में अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा, महासचिव जितेन्द्र उपल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और समाजजन मौजूद रहे। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
भिलाई। पंचशील पंजाबी एसोसिएशन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित पंजाबी पैलेस में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पंचशील पंजाबी एसोसिएशन के संयोजक अजय भसीन के नेतृत्व में आयोजित समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांसद का शाल-श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
समाज को संबोधित करते हुए अजय भसीन ने एकजुटता और जनहित के सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने समाजजनों से सांसद विजय बघेल को समर्थन देने और जनहित के प्रयासों में साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।
सांसद विजय बघेल ने एसोसिएशन के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सेवा भावना समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा, महासचिव जितेन्द्र उपल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और समाजजन मौजूद रहे। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *