भिलाई नगर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान के उदयपुर जिले से 25 वर्षीय युवक रमेश सुथार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को दूसरे लोगों के बैंक खातों के जरिए निकालने और इस्तेमाल करने में शामिल था। ये खाते ठगी की रकम को अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।भिलाई नगर थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत के बाद वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और बैंक लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच में रमेश सुथार की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम राजस्थान पहुंची और संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की।लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 2 सितंबर को उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के ग्राम बना निवासी रमेश सुथार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और कितने बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
भिलाई नगर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान के उदयपुर जिले से 25 वर्षीय युवक रमेश सुथार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को दूसरे लोगों के बैंक खातों के जरिए निकालने और इस्तेमाल करने में शामिल था। ये खाते ठगी की रकम को अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।
भिलाई नगर थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत के बाद वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और बैंक लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच में रमेश सुथार की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम राजस्थान पहुंची और संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की।
लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 2 सितंबर को उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के ग्राम बना निवासी रमेश सुथार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और कितने बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *