महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल चेकपोस्ट पर एक हुंडई कार को रोककर तलाशी ली। कार की डिक्की में रखी बोरी से 35 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक कार में गांजा छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की गई और बताए गए कार नंबर के आधार पर हुंडई कार को रोका गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार सिंह (31) और गयाधर दडेई (41), दोनों निवासी ओडिशा, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से रायपुर ले जाकर बेचने की बात बताई। पुलिस ने कार और दो मोबाइल फोन समेत करीब 20 लाख 55 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)ii(सी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल चेकपोस्ट पर एक हुंडई कार को रोककर तलाशी ली। कार की डिक्की में रखी बोरी से 35 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक कार में गांजा छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की गई और बताए गए कार नंबर के आधार पर हुंडई कार को रोका गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार सिंह (31) और गयाधर दडेई (41), दोनों निवासी ओडिशा, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से रायपुर ले जाकर बेचने की बात बताई। पुलिस ने कार और दो मोबाइल फोन समेत करीब 20 लाख 55 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)ii(सी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *