छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। छुरिया थाना क्षेत्र के शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन सगे भाई-बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, ग्राम गहिराभेड़ी निवासी संदीप साहू (19), भारती साहू (23) और टिकेश्वरी साहू (25) मंगलवार को त्योहार की खरीदारी करने छुरिया गए थे। शाम करीब 7 बजे तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नहर के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। संदीप और भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल टिकेश्वरी को डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे खेत में पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। हादसे की जांच जारी है। घटना के बाद गहिराभेड़ी गांव में मातम पसरा है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। छुरिया थाना क्षेत्र के शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन सगे भाई-बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गहिराभेड़ी निवासी संदीप साहू (19), भारती साहू (23) और टिकेश्वरी साहू (25) मंगलवार को त्योहार की खरीदारी करने छुरिया गए थे। शाम करीब 7 बजे तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नहर के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। संदीप और भारती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल टिकेश्वरी को डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे खेत में पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। हादसे की जांच जारी है। घटना के बाद गहिराभेड़ी गांव में मातम पसरा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *