छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सगे भाई नंदु कश्यप (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने भाई नंदकुमार कश्यप (56) और भाभी गौरी बाई कश्यप (52) की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। घटना से पहले खेत की मेड़ काटने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद नंदु कुल्हाड़ी लेकर रात में भाई के घर पहुंचा और सो रहे नंदकुमार के सिर पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर गौरी बाई जागीं और आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर का सामान बिखेरा, कुल्हाड़ी और अपने हाथ-पैर धोए और घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिनों बाद दोनों के शव बरामद हुए। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सगे भाई नंदु कश्यप (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने भाई नंदकुमार कश्यप (56) और भाभी गौरी बाई कश्यप (52) की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। घटना से पहले खेत की मेड़ काटने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद नंदु कुल्हाड़ी लेकर रात में भाई के घर पहुंचा और सो रहे नंदकुमार के सिर पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर गौरी बाई जागीं और आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर का सामान बिखेरा, कुल्हाड़ी और अपने हाथ-पैर धोए और घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिनों बाद दोनों के शव बरामद हुए। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *