ब्लड सैंपल लेकर लैब में रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला कर्मियों की नौकरी गई

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान रील बनाना तीन महिला कर्मियों को भारी पड़ गया। लैब के अंदर ब्लड सैंपल और टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर कैटवॉक करने तथा चेयर पर मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

वीडियो सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस में ड्यूटी के दौरान लैब में वीडियो बनाए जाने और कर्मचारियों की जिम्मेदारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया।

नोटिस और जवाब-तलब की प्रक्रिया के बाद सेवा प्रदाता कंपनी HLL ने वीडियो में नजर आ रही तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया। विभाग अब यह भी देख रहा है कि रील बनाने के दौरान लैब की नियमित जांच व्यवस्था प्रभावित हुई थी या नहीं।

अटल आरोग्य लैब जिला अस्पताल की महत्वपूर्ण जांच व्यवस्था का हिस्सा है, जहां मरीजों के सैंपल की जांच की जाती है और करीब 134 प्रकार की जांच मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे पहले HIV जांच रिपोर्ट को लेकर भी लैब पर सवाल उठ चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मशीनों की जांच और कैलिब्रेशन के निर्देश दिए थे।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *