दुर्ग। रायपुर में 2 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। संभावित भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान BSP प्लांट तथा हाथखोज/ट्रांसपोर्ट नगर से भी भारी वाहनों को रायपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। उनका रूट अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, मचांदुर, गाड़ाडीह, मर्रा, फुंडा, पाटन, तरीघाट होते हुए रायपुर रहेगा।सिरसा गेट चौक से मध्यम और छोटे वाहनों को अंडरब्रिज, सिरसा कला, औरी, अमलीडीह, मोतीपुर, पाटन और तरीघाट होते हुए रायपुर भेजा जाएगा।बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंडा से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं धमधा/अहिवारा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए अहिवारा, मुरमुंदा चौक, ओटेबंद, गुधेली, बाना, कंकारका, पाथर्डीह और उरला मार्ग निर्धारित किया गया है।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक कुम्हारी मार्ग से बचने और निर्धारित डायवर्जन रूट का उपयोग करने की अपील की है।
दुर्ग। रायपुर में 2 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। संभावित भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान BSP प्लांट तथा हाथखोज/ट्रांसपोर्ट नगर से भी भारी वाहनों को रायपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। उनका रूट अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, मचांदुर, गाड़ाडीह, मर्रा, फुंडा, पाटन, तरीघाट होते हुए रायपुर रहेगा।
सिरसा गेट चौक से मध्यम और छोटे वाहनों को अंडरब्रिज, सिरसा कला, औरी, अमलीडीह, मोतीपुर, पाटन और तरीघाट होते हुए रायपुर भेजा जाएगा।
बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंडा से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं धमधा/अहिवारा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए अहिवारा, मुरमुंदा चौक, ओटेबंद, गुधेली, बाना, कंकारका, पाथर्डीह और उरला मार्ग निर्धारित किया गया है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक कुम्हारी मार्ग से बचने और निर्धारित डायवर्जन रूट का उपयोग करने की अपील की है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *