चार दशक की पुलिस सेवा के बाद दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, दुर्ग पुलिस ने सम्मान के साथ दी विदाई

दुर्ग में करीब चार दशक तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले दो पुलिसकर्मी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में प्रधान आरक्षक क्रमांक 229 एवं आरक्षक क्रमांक 1277 शेषनारायण ने लगभग 38 से 40 वर्षों की पुलिस सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की। दुर्ग पुलिस परिवार की ओर से उनके लंबे सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भा.पु.से. ने दोनों पुलिसकर्मियों के सेवाकाल का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन, सुखद भविष्य और पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, कार्यालयीन कर्मचारी श्रीमती सावित्री सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दुर्ग पुलिस ने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *