भिलाई में विकास कार्यों का निगम आयुक्त ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश

भिलाईनगर। शहर में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और निर्माणाधीन व प्रस्तावित विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीवर लाइन, निर्माणाधीन हाइजीनिक फूड जोन, जवाहर मार्केट, प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रीन टाउन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।  निरीक्षण की शुरुआत नेहरू नगर पूर्व स्थित सीवर लाइन से हुई। आयुक्त ने पानी निकासी, सफाई और आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इसके बाद उन्होंने चंद्रा मौर्या के सामने निर्माणाधीन हाइजीनिक फूड जोन का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए। पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम शुरू कराने पर जोर दिया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 22 कुरूद में प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रीन टाउन के प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *