कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 50 लाख 80 हजार 250 रुपए का सामान जब्त किया है।31 अगस्त को चिल्फी थाना के सामने NH-30 पर वाहनों की जांच के दौरान बोडला की ओर से आए संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाया गया सीक्रेट चेंबर मिला, जिसमें खाकी टेप से लिपटे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे।मामले में अमृतसर, पंजाब निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ टीम अब आरोपी से पूछताछ कर गांजे की खेप के स्रोत, डिलीवरी स्थल और पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई पर IG अजय यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार भी दिया है।
कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 50 लाख 80 हजार 250 रुपए का सामान जब्त किया है।
31 अगस्त को चिल्फी थाना के सामने NH-30 पर वाहनों की जांच के दौरान बोडला की ओर से आए संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाया गया सीक्रेट चेंबर मिला, जिसमें खाकी टेप से लिपटे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे।
मामले में अमृतसर, पंजाब निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ टीम अब आरोपी से पूछताछ कर गांजे की खेप के स्रोत, डिलीवरी स्थल और पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई पर IG अजय यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार भी दिया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *