बिलासपुर में विमान हादसा टला! लैंडिंग में फटा टायर, 3 पहिए लॉक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान एक टायर फट गया, जबकि विमान के तीन अन्य पहिए भी लॉक हो गए। विमान रनवे पर ही रुक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

फ्लाइट में सवार यात्रियों के मुताबिक, लैंडिंग के समय विमान को जोरदार झटका लगा और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ सेकेंड बाद केबिन में जलने की गंध फैलने से यात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई।

घटना की जांच DGCA की 9 सदस्यीय टीम कर रही है। टीम ने विमान के क्षतिग्रस्त टायर, पहियों और अन्य तकनीकी हिस्सों का निरीक्षण किया। साथ ही विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी भी जुटाई गई। अलायंस एयर के 7 इंजीनियर भी जांच के दौरान मौजूद रहे।

DGCA टीम ने रनवे का भी निरीक्षण किया और विमान संचालन के लिए इसे सुरक्षित बताया। इसके बाद प्रयागराज से आई फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई।

फिलहाल क्षतिग्रस्त विमान की रिपेयरिंग चल रही है। जरूरी उपकरणों की उपलब्धता में दिक्कत के कारण विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है, जहां इसकी पूरी मरम्मत की जाएगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *