शादी से पहले टूटा रिश्ता, कोरबा में डॉक्टर ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित ESIC अस्पताल के 30 वर्षीय डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी फैल गई। 29 अगस्त की शाम अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में उनका शव फंदे पर लटका मिला। उनके हाथ पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

डॉ. एल्विन मूल रूप से केरल के पालक्काड के रहने वाले थे और करीब एक साल पहले उनकी पोस्टिंग कोरबा ESIC अस्पताल में हुई थी। शनिवार सुबह ओपीडी ड्यूटी के लिए अस्पताल नहीं पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारी उनके आवास पहुंचे, जहां घटना का पता चला।

पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉ. एल्विन का कोयंबटूर की एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों परिवार शादी के लिए तैयार थे। अगस्त में शादी को लेकर बातचीत के दौरान विवाद के बाद रिश्ता टूट गया था। इसके बाद डॉक्टर के गुमसुम रहने की बात सामने आई है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से कुछ दिन पहले उन्होंने माता-पिता को भी कोरबा बुलाया था।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *