दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव में नगर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी इसरार खान (44), निवासी चंदखुरी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी की महिला के परिवार से पहले से पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर उसने महिला के पति को भरोसा दिलाया कि नगर सेना के एक अधिकारी से उसकी अच्छी पहचान है और वह नौकरी लगवा सकता है। नौकरी मिलने की उम्मीद में पीड़ित परिवार ने आरोपी को रकम देना शुरू किया।आरोप है कि इसरार खान ने एकमुश्त रकम लेने के बजाय 15 अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 30 हजार रुपए लिए। रकम लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो परिवार ने अपने पैसे वापस मांगे। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और पैसे मांगने पर गाली-गलौज भी की।इसके बाद ग्राम चंदखुरी निवासी किरण चंद्राकर ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव में नगर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी इसरार खान (44), निवासी चंदखुरी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की महिला के परिवार से पहले से पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर उसने महिला के पति को भरोसा दिलाया कि नगर सेना के एक अधिकारी से उसकी अच्छी पहचान है और वह नौकरी लगवा सकता है। नौकरी मिलने की उम्मीद में पीड़ित परिवार ने आरोपी को रकम देना शुरू किया।
आरोप है कि इसरार खान ने एकमुश्त रकम लेने के बजाय 15 अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 30 हजार रुपए लिए। रकम लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो परिवार ने अपने पैसे वापस मांगे। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और पैसे मांगने पर गाली-गलौज भी की।
इसके बाद ग्राम चंदखुरी निवासी किरण चंद्राकर ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *