दुर्ग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 14 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी तोपचंद धनकर ने महिला के पति को पुलिस विभाग में चालक और उसके भाई को आरक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। नौकरी की उम्मीद में महिला ने अलग-अलग समय पर आरोपी को कुल 14 लाख 1 रुपए दे दिए, लेकिन लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी।मामला स्मृतिनगर चौकी, सुपेला थाना क्षेत्र का है। आर्यनगर कोहका निवासी 36 वर्षीय खोमिन ध्रुवे ने 26 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला के मुताबिक वर्ष 2024 में ग्राम नंदवाय निवासी तोपचंद धनकर ने उसके पति अश्वनी कुमार ध्रुवे और भाई रितेश ठाकुर की पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी।शिकायत के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ नेवई थाने में पहले से धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और दो स्थायी वारंट भी जारी थे। पुलिस ने रायपुर के उरला क्षेत्र में साहिल किराना स्टोर्स के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन और नौकरी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 14 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी तोपचंद धनकर ने महिला के पति को पुलिस विभाग में चालक और उसके भाई को आरक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। नौकरी की उम्मीद में महिला ने अलग-अलग समय पर आरोपी को कुल 14 लाख 1 रुपए दे दिए, लेकिन लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी।
मामला स्मृतिनगर चौकी, सुपेला थाना क्षेत्र का है। आर्यनगर कोहका निवासी 36 वर्षीय खोमिन ध्रुवे ने 26 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला के मुताबिक वर्ष 2024 में ग्राम नंदवाय निवासी तोपचंद धनकर ने उसके पति अश्वनी कुमार ध्रुवे और भाई रितेश ठाकुर की पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी।
शिकायत के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ नेवई थाने में पहले से धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और दो स्थायी वारंट भी जारी थे। पुलिस ने रायपुर के उरला क्षेत्र में साहिल किराना स्टोर्स के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन और नौकरी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *