भिलाई में शोक की लहर: पांच बार के पार्षद व वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, के.के. झा ने जताया गहरा दुख

भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद एवं वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण मिश्रा के लंबी बीमारी के बाद निधन से भिलाई के राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वशिष्ठ नारायण मिश्रा लंबे समय तक भिलाई नगर निगम की राजनीति में सक्रिय रहे और पांच बार पार्षद के रूप में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जनहित से जुड़े मुद्दों को निगम की बैठकों और विभिन्न मंचों पर मजबूती से उठाना उनकी पहचान रही।

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे मिश्रा का उपचार जारी था, लेकिन बीमारी से लंबी जंग के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, राजनीतिक सहयोगियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया।

के.एच. ग्रुप के चेयरमैन एवं एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री के.के. झा जी ने भी वशिष्ठ नारायण मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे भिलाई के सार्वजनिक और सामाजिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए दिवंगत नेता के जनसेवा से जुड़े लंबे योगदान को याद किया। श्री झा जी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। अंतिम दर्शन एवं अंत्येष्टि की जानकारी परिजनों द्वारा साझा की जाएगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *