छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं और कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।1992 बैच के IPS पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक पद से हटाकर नगर सेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं 1994 बैच के गुरजिंदर पाल सिंह (GP सिंह) को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी के DG की जिम्मेदारी मिली है।एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को ADG प्रशासन एवं चयन के साथ अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विवेकानंद को वित्त, योजना एवं प्रबंध की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।1997 बैच के दीपांशु काबरा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ ADG रेल और ADG यातायात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. आनंद छाबड़ा को तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार का प्रभार मिला है।ओमप्रकाश पाल को IG कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाया गया है। अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ध्रुव गुप्ता को CID, CCTNS एवं SCRB, जबकि प्रशांत कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की जिम्मेदारी मिली है।सूची में मिनल कुर्रे और पारुल माथुर को DIG एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, मनीष शर्मा को DIG प्रशासन एवं चयन, अभिषेक मीणा और सदानंद कुमार को DIG छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, तथा गिरिजा शंकर जायसवाल को DIG CID एवं CCTNS/SCRB की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा एमएल कोटवानी को नगर सेना, SDRF एवं अग्निशमन, प्रशांत कुमार ठाकुर को सुरक्षा, विवेक शुक्ला और श्वेता राजमणि को दूरसंचार/डायल-112, राजेश कुकरेजा को CCTNS/SCRB, रामकृष्ण साहू को CID, मोहित गर्ग और रवि कुमार कुर्रे को AIG स्तर की जिम्मेदारियां, चिराग जैन को 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी का कमांडेंट और अंजलि विश्वकर्मा को AIG यातायात की जिम्मेदारी मिली है।इससे पहले राज्य सरकार ने 22 IAS और एक IFS अधिकारी का भी तबादला किया था।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं और कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
1992 बैच के IPS पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक पद से हटाकर नगर सेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं 1994 बैच के गुरजिंदर पाल सिंह (GP सिंह) को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी के DG की जिम्मेदारी मिली है।
एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को ADG प्रशासन एवं चयन के साथ अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विवेकानंद को वित्त, योजना एवं प्रबंध की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
1997 बैच के दीपांशु काबरा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ ADG रेल और ADG यातायात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. आनंद छाबड़ा को तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार का प्रभार मिला है।
ओमप्रकाश पाल को IG कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाया गया है। अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ध्रुव गुप्ता को CID, CCTNS एवं SCRB, जबकि प्रशांत कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की जिम्मेदारी मिली है।
सूची में मिनल कुर्रे और पारुल माथुर को DIG एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, मनीष शर्मा को DIG प्रशासन एवं चयन, अभिषेक मीणा और सदानंद कुमार को DIG छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, तथा गिरिजा शंकर जायसवाल को DIG CID एवं CCTNS/SCRB की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा एमएल कोटवानी को नगर सेना, SDRF एवं अग्निशमन, प्रशांत कुमार ठाकुर को सुरक्षा, विवेक शुक्ला और श्वेता राजमणि को दूरसंचार/डायल-112, राजेश कुकरेजा को CCTNS/SCRB, रामकृष्ण साहू को CID, मोहित गर्ग और रवि कुमार कुर्रे को AIG स्तर की जिम्मेदारियां, चिराग जैन को 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी का कमांडेंट और अंजलि विश्वकर्मा को AIG यातायात की जिम्मेदारी मिली है।
इससे पहले राज्य सरकार ने 22 IAS और एक IFS अधिकारी का भी तबादला किया था।
Your email address will not be published. Required fields are marked *