CMO नौकरी का झांसा, झाड़-फूंक के नाम पर शोषण और 44.42 लाख की ठगी; 7 साल बाद FIR

छत्तीसगढ़ के अभनपुर में झाड़-फूंक और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर महिला के साथ कथित शोषण और 44.42 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अभनपुर थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के सागर निवासी आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला करीब 7 साल पुराना बताया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार, साल 2019 में वह सिरदर्द की समस्या से परेशान थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई, जिसने झाड़-फूंक के जरिए इलाज करने का दावा किया। उस समय महिला CMO पद की परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे CMO पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसका विश्वास जीता।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग समय में कुल 44 लाख 42 हजार रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार पैसे वापस करने और नौकरी लगवाने का भरोसा देता रहा। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद न नौकरी मिली और न ही रकम वापस हुई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश करते हुए लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *