भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग के रूप में हुई है। नेहा पिछले करीब पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।पुलिस के मुताबिक नेहा घासीदास नगर, जामुल में एक कमरे में रहती थी। इसी कमरे में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है।जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अब घटना से पहले की परिस्थितियों और नेहा के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। मोबाइल फोन, बातचीत और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा सकती है। हमर क्लीनिक में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की संभावना है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग के रूप में हुई है। नेहा पिछले करीब पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक नेहा घासीदास नगर, जामुल में एक कमरे में रहती थी। इसी कमरे में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है।
जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अब घटना से पहले की परिस्थितियों और नेहा के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। मोबाइल फोन, बातचीत और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा सकती है। हमर क्लीनिक में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की संभावना है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *