IGKV पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर, एंडोस्कोपी कैमरे से बनाया पेपर का VIDEO; 11 हजार में छात्रों को बेचा, 6 गिरफ्तार

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड दुर्ग के भारती एग्रीकल्चर कॉलेज का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। आरोपी ने सीलबंद प्रश्नपत्र के लिफाफे में छोटा छेद कर करीब ₹2,500 में खरीदे गए एंडोस्कोपी कैमरे की मदद से पेपर का वीडियो बनाया।

इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री की नकल तैयार कर अपने कॉलेज के छात्रों को करीब ₹11 हजार में बेचने का आरोप है। पेपर आगे छात्रों के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद IGKV ने संबंधित परीक्षा स्थगित कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के अनुसार, मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से ₹11 हजार नकद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सूजा, कॉपी और फेविकोल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार पूछताछ के बाद करीब 36 घंटे में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ पेपर लीक में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *