आरपीएफ दुर्ग ने पुराने रेलवे मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 19 साल पुराने मामले में फरार आरोपी समीम खान को सऊदी अरब से भारत बुलाकर गिरफ्तार किया। आरोपी करीब 16 साल से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा था। आरपीएफ की समझाइश के बाद वह भारत लौटा और RPF पोस्ट दुर्ग पहुंचकर सरेंडर किया।मामला वर्ष 2007 में रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3(अ) के तहत दर्ज हुआ था। विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर ने 2012 में समीम खान के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरपीएफ टीम जब उसके बिहार स्थित स्थायी पते पर पहुंची तो परिवार से जानकारी मिली कि वह 2010 से सऊदी अरब में रह रहा है। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी और उसके परिवार से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए समझाया। भारत लौटने के बाद आरोपी ने वारंट में दर्ज नाम-पते की पुष्टि की और उसे कोर्ट में पेश किया गया।वहीं, 20 अगस्त को आरपीएफ ने 11 साल पुराने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में फरार आरोपी को ओडिशा के केंदुझर से गिरफ्तार किया।आरपीएफ के मुताबिक, पिछले एक साल में वारंट अभियान के तहत करीब 30 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है।
आरपीएफ दुर्ग ने पुराने रेलवे मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 19 साल पुराने मामले में फरार आरोपी समीम खान को सऊदी अरब से भारत बुलाकर गिरफ्तार किया। आरोपी करीब 16 साल से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा था। आरपीएफ की समझाइश के बाद वह भारत लौटा और RPF पोस्ट दुर्ग पहुंचकर सरेंडर किया।
मामला वर्ष 2007 में रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3(अ) के तहत दर्ज हुआ था। विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर ने 2012 में समीम खान के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरपीएफ टीम जब उसके बिहार स्थित स्थायी पते पर पहुंची तो परिवार से जानकारी मिली कि वह 2010 से सऊदी अरब में रह रहा है। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी और उसके परिवार से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए समझाया। भारत लौटने के बाद आरोपी ने वारंट में दर्ज नाम-पते की पुष्टि की और उसे कोर्ट में पेश किया गया।
वहीं, 20 अगस्त को आरपीएफ ने 11 साल पुराने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में फरार आरोपी को ओडिशा के केंदुझर से गिरफ्तार किया।
आरपीएफ के मुताबिक, पिछले एक साल में वारंट अभियान के तहत करीब 30 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *