बेमेतरा जिले से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। खंडसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव में DAV स्कूल जांता की बस की चपेट में आने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि स्कूल बस ने मासूम को उस वक्त अपनी चपेट में लिया, जब वह सड़क के पास था। बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मासूम का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, फरार चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
बेमेतरा जिले से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। खंडसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव में DAV स्कूल जांता की बस की चपेट में आने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि स्कूल बस ने मासूम को उस वक्त अपनी चपेट में लिया, जब वह सड़क के पास था। बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मासूम का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, फरार चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *