बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। चिल्हाटी निवासी किसान भक्त प्रहलाद पैकरा अपने दोनों बेटों दीपू पैकरा (7) और चींटू पैकरा (4) को लेकर तालाब के पास गए थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को तालाब किनारे छोड़कर पिता कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात करने चले गए।इसी दौरान तालाब किनारे खेल रहा चार वर्षीय चींटू अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देखकर सात वर्षीय दीपू उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों भाई डूब गए।इसी बीच एक युवक की नजर दोनों बच्चों पर पड़ी। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल पचपेड़ी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को मस्तूरी अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। चिल्हाटी निवासी किसान भक्त प्रहलाद पैकरा अपने दोनों बेटों दीपू पैकरा (7) और चींटू पैकरा (4) को लेकर तालाब के पास गए थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को तालाब किनारे छोड़कर पिता कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात करने चले गए।
इसी दौरान तालाब किनारे खेल रहा चार वर्षीय चींटू अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देखकर सात वर्षीय दीपू उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों भाई डूब गए।
इसी बीच एक युवक की नजर दोनों बच्चों पर पड़ी। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल पचपेड़ी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को मस्तूरी अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *