छत्तीसगढ़ में 9 IFS अफसरों का तबादला: सौरभ ठाकुर को सरगुजा हाथी रिजर्व, गौतम पादीभर को कांगेर घाटी की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 2017 बैच के IFS अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक पद से हटाकर हाथी रिजर्व, सरगुजा (अंबिकापुर) का उप संचालक बनाया गया है।

2018 बैच के दिनेश कुमार पटेल को मोहला से अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक बनाया गया है। गणेश यूआर को अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से हटाकर अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर का वनमंडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अभिनव कुमार को मुंगेली से मोहला, एस. नवीन कुमार को कांगेर घाटी से पश्चिम भानुप्रतापपुर, गौतम पादीभर को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का संचालक बनाया गया है। श्वेता कम्बोज को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, सुमेध संजय सुरवणे को इंद्रावती टाइगर रिजर्व और तन्मय कौशिक को मुंगेली में नई जिम्मेदारी मिली है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *