उतई में 1.602 किलो गांजा जब्त: बिक्री के लिए रखा था नशे का सामान, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उतई थाना पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मीलपारा डुमरडीह क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा गांजा बिक्री के लिए रखने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सोम चंदेल, निवासी मीलपारा डुमरडीह के रूप में हुई। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के पास रखे क्रीम रंग के थैले से 1.602 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तलाशी में 1,550 रुपए नकद भी मिले, जिन्हें गांजे के साथ पुलिस ने जब्त कर लिया।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी अपने घर से लगे आंगन में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *