भिलाई स्टील प्लांट में केमिकल डिजास्टर की मॉक ड्रिल, जहरीली गैस रिसाव से बचाव का किया अभ्यास

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) परिसर में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 20 अगस्त 2026 को केमिकल डिजास्टर डेमोंस्ट्रेशन एवं संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें SDRF, NDRF, प्लांट के सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग, CISF और तकनीकी स्टाफ के करीब 120 से 150 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान जहरीली गैस या केमिकल रिसाव की स्थिति में अलार्म सक्रिय करने, लीकेज नियंत्रित करने, वाल्व बंद करने और पैचिंग तकनीक से रिसाव रोकने का अभ्यास किया गया। रेस्क्यू टीम ने हजमत सूट और SCBA की मदद से प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षित प्रवेश और बचाव की प्रक्रिया प्रदर्शित की।

कर्मचारियों को हवा की दिशा के अनुसार सुरक्षित स्थान और इमरजेंसी असेंबली पॉइंट तक पहुंचाने का अभ्यास भी कराया गया। डीकंटामिनेशन शावर, वॉश कॉरिडोर, वाटर कर्टेन और फोम तकनीक का प्रदर्शन हुआ। अचेत कर्मियों को ऑक्सीजन, CPR और प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दिखाई गई।

अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और SOP के पालन की तैयारियों को परखना रहा।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *