छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी हीरालाल नागेश (32) ने पत्नी को मायके भेजने के लिए पड़ोसियों को जिम्मेदार मानते हुए विवाद किया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में खोलबहरा सोरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र सोरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और पुलिसकर्मियों पर गुलेल से हमला किया। आरोपी को पकड़ने के लिए मैनपुर पुलिस और एसडीओपी के नेतृत्व में दो थानों के 50 से ज्यादा जवानों ने करीब 7 घंटे तक ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने आरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए छत के रास्ते मिर्ची के धुएं का इस्तेमाल किया। बाहर निकलने के बाद आरोपी करीब 200 मीटर तक जवानों को दौड़ाता रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया।घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र तक नहीं खुले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी हीरालाल नागेश (32) ने पत्नी को मायके भेजने के लिए पड़ोसियों को जिम्मेदार मानते हुए विवाद किया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में खोलबहरा सोरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र सोरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और पुलिसकर्मियों पर गुलेल से हमला किया। आरोपी को पकड़ने के लिए मैनपुर पुलिस और एसडीओपी के नेतृत्व में दो थानों के 50 से ज्यादा जवानों ने करीब 7 घंटे तक ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने आरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए छत के रास्ते मिर्ची के धुएं का इस्तेमाल किया। बाहर निकलने के बाद आरोपी करीब 200 मीटर तक जवानों को दौड़ाता रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र तक नहीं खुले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *