गंदगी फैलाने पर निगम की कार्रवाई: रजनी ट्रेडर्स पर 3 हजार रुपए का जुर्माना, स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर चालान

भिलाईनगर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में निगम के जोन-2 वैशाली नगर की टीम ने वार्ड क्रमांक 25 स्थित जवाहर नगर गौरव पथ मार्ग के पास गंदगी पाए जाने पर रजनी ट्रेडर्स के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान निगम की टीम को प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 3 हजार रुपए का अर्थदंड वसूल किया।

निगम प्रशासन ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने से शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ अस्वच्छ वातावरण भी बनता है।

निगम अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और अपने प्रतिष्ठान के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी चालान और जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *