रायपुर में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से धारदार चाकू बरामद

रायपुर के महादेव घाट के पास राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को डीडी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग का लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महादेव घाट के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मानसिंह ठाकुर उर्फ कुलदीप, उम्र 21 वर्ष, निवासी रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से काले रंग का लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 513/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अड्डेबाजी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *