कोलकाता की 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 रेस्क्यू, बिल्डिंग मालिक फरार

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इमारत के अंदर कई होटल संचालित हो रहे थे और हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग और घने धुएं की वजह से दम घुटने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है। कुछ मृतकों के बांग्लादेशी नागरिक होने की बात सामने आई है, जबकि पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, वहीं करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। घने धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। फायर डिपार्टमेंट मंत्री ने इमारत की खराब व्यवस्था और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई है। इमारत का मालिक फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *