छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोल माइंस के लिए अधिग्रहित जमीन और मकान का मुआवजा दिलाने के नाम पर ग्रामीण से 49.50 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा का है। पीड़ित अमीर कुमार राठिया के अनुसार, एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के लिए उसकी जमीन और मकान अधिग्रहित किए गए थे, जिसके एवज में उसके बैंक खाते में 69 लाख 64 हजार 618 रुपए मुआवजा राशि जमा हुई थी।आरोप है कि खगेश्वर गुप्ता और प्रदीप गुप्ता ने कागजी प्रक्रिया की जानकारी कम होने का फायदा उठाया। 8 जून को मुआवजा राशि खाते में जमा होने की जानकारी देकर अमीर को बैंक ले जाया गया और चेकबुक जारी कराकर चेक पर हस्ताक्षर कराए गए। बाद में पासबुक प्रिंट कराने पर सामने आया कि बेटे और बेटी के खातों में 5-5 लाख रुपए जमा करने के अलावा 25 लाख रुपए मोतीलाल गुप्ता और 24.50 लाख रुपए जगदीश गुप्ता के खातों में ट्रांसफर किए गए।पीड़ित का आरोप है कि उसने इन दोनों खातों में कुल 49.50 लाख रुपए भेजने की सहमति नहीं दी थी। शिकायत के आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोल माइंस के लिए अधिग्रहित जमीन और मकान का मुआवजा दिलाने के नाम पर ग्रामीण से 49.50 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा का है। पीड़ित अमीर कुमार राठिया के अनुसार, एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के लिए उसकी जमीन और मकान अधिग्रहित किए गए थे, जिसके एवज में उसके बैंक खाते में 69 लाख 64 हजार 618 रुपए मुआवजा राशि जमा हुई थी।
आरोप है कि खगेश्वर गुप्ता और प्रदीप गुप्ता ने कागजी प्रक्रिया की जानकारी कम होने का फायदा उठाया। 8 जून को मुआवजा राशि खाते में जमा होने की जानकारी देकर अमीर को बैंक ले जाया गया और चेकबुक जारी कराकर चेक पर हस्ताक्षर कराए गए। बाद में पासबुक प्रिंट कराने पर सामने आया कि बेटे और बेटी के खातों में 5-5 लाख रुपए जमा करने के अलावा 25 लाख रुपए मोतीलाल गुप्ता और 24.50 लाख रुपए जगदीश गुप्ता के खातों में ट्रांसफर किए गए।
पीड़ित का आरोप है कि उसने इन दोनों खातों में कुल 49.50 लाख रुपए भेजने की सहमति नहीं दी थी। शिकायत के आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *