छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है। तस्कर गांजे को पिकअप वाहन में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे।पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से गांजा लेकर एक पिकअप मोटू पुल होते हुए कोंटा के रास्ते राजस्थान जा रही है। सूचना पर कोंटा पुलिस ने कृष्ण मंदिर चौक के पास नाकेबंदी की। सुबह करीब 6:10 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया।तलाशी के दौरान पिकअप में ऊपर नमक की बोरियां मिलीं। इनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी शिव कुमार प्रजापति और उदय राम बलई को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गांजे और पिकअप समेत कुल 1 करोड़ 64 लाख 49 हजार 550 रुपए की संपत्ति जब्त की है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस राजस्थान में गांजा किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है। तस्कर गांजे को पिकअप वाहन में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से गांजा लेकर एक पिकअप मोटू पुल होते हुए कोंटा के रास्ते राजस्थान जा रही है। सूचना पर कोंटा पुलिस ने कृष्ण मंदिर चौक के पास नाकेबंदी की। सुबह करीब 6:10 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान पिकअप में ऊपर नमक की बोरियां मिलीं। इनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी शिव कुमार प्रजापति और उदय राम बलई को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गांजे और पिकअप समेत कुल 1 करोड़ 64 लाख 49 हजार 550 रुपए की संपत्ति जब्त की है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस राजस्थान में गांजा किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *