दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़े बेड़मा गांव में पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसके साथ बैठकर शराब पी और विवाद बढ़ने के बाद मारपीट करते हुए चाकू से गले पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक, बड़े बेड़मा निवासी जोगा मंडावी अपने परिचित पांडु सोरी और भूमा मंडावी के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुराने लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। बकाया राशि की मांग को लेकर दोनों आरोपियों ने जोगा के साथ मारपीट की और उसे पकड़कर चाकू से गले पर हमला करने की कोशिश की।जोगा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वहां से भाग गया और अपनी जान बचाई। अगले दिन उसकी पत्नी बुधरी मंडावी ने उसे गंभीर रूप से घायल हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी।शिकायत पर कुआकोंडा थाने में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत BNS की धारा 109(1), 3(5) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांडु सोरी और भूमा मंडावी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को 14 अगस्त को दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *