भिलाई में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ निगम का विशेष अभियान, 79 घरों का सर्वे; 19 जगह मिला जमा पानी

भिलाईनगर। डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 17 अगस्त 2026 को जोन-4 शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक-51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार अंतर्गत डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में निगम के विशेष स्वास्थ्य दस्ते ने घर-घर जाकर सर्वेलेंस सर्वेक्षण किया।

अभियान के दौरान निगम की टीम ने 79 घरों का सर्वेक्षण किया और 271 संभावित मच्छर प्रजनन स्रोतों की जांच की। जांच में 19 स्थानों पर पुराना जमा पानी मिला, जिसे तत्काल खाली कराया गया। इनमें 5 कूलर, 5 टंकियां, 8 कंटेनर और एक गमला शामिल था।

मच्छर लार्वा नियंत्रण के लिए 81 कूलरों में एक्यूगार्ड का छिड़काव किया गया, जबकि वयस्क मच्छरों के नियंत्रण के लिए 89 कूलरों में मेलाथियान का छिड़काव किया गया। इसके अलावा 71 घरों के अंदर-बाहर, सीढ़ियों के नीचे और नमी वाले स्थानों तथा नालियों में भी दवा का छिड़काव किया गया।

निगम स्वास्थ्य अमले ने लोगों को पानी जमा न होने देने, कूलर-टंकियों की नियमित सफाई करने और सप्ताह में कम से कम एक दिन पानी के पात्र खाली कर सुखाने की सलाह दी। नागरिकों को जागरूकता पम्पलेट भी बांटे गए।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *