रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को पानी से भरी जमीन में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डीके साहू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक आरोपी ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या की और शव को सुनसान इलाके में ले जाकर आपत्तिजनक हरकत करने का प्रयास किया। इसके बाद शव को पानी में फेंककर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार मृतका बोरियाकला की रहने वाली थी और एक सोसायटी में खाना बनाने का काम करती थी। 23 जुलाई की सुबह वह काम के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। बाद में लोगों ने झाड़ियों के पीछे पानी भरी जमीन में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।जांच में सामने आया कि आरोपी की महिला से काम को लेकर अनबन हुई थी और उसने वारदात से पहले करीब 2-3 दिन तक उसकी रेकी की थी। आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में जेल जा चुका है और पॉक्सो एक्ट के मामले में 10 साल की सजा काट चुका है। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है। मोबाइल और CCTV की कमी के बावजूद पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे पूछताछ जारी है।
रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को पानी से भरी जमीन में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डीके साहू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक आरोपी ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या की और शव को सुनसान इलाके में ले जाकर आपत्तिजनक हरकत करने का प्रयास किया। इसके बाद शव को पानी में फेंककर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतका बोरियाकला की रहने वाली थी और एक सोसायटी में खाना बनाने का काम करती थी। 23 जुलाई की सुबह वह काम के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। बाद में लोगों ने झाड़ियों के पीछे पानी भरी जमीन में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी की महिला से काम को लेकर अनबन हुई थी और उसने वारदात से पहले करीब 2-3 दिन तक उसकी रेकी की थी। आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में जेल जा चुका है और पॉक्सो एक्ट के मामले में 10 साल की सजा काट चुका है। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है। मोबाइल और CCTV की कमी के बावजूद पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे पूछताछ जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *