उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर अब भी लापता हैं। हादसा गुरुवार 13 अगस्त की शाम विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। लैंडस्लाइड के बाद अचानक टनल के अंदर पानी और भारी मलबा भर गया, जिससे काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए। इनमें 6 मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से थे।मृतकों की पहचान लखेश्वर पोयाम (24), निवासी धनसूली और भुनेश्वर (25), निवासी मड़ानार के रूप में हुई है। वहीं देवनाथ (22), निवासी दहिकोंगा और चेतन पोयाम, निवासी धनसूली अब भी लापता हैं। घायलों में सुनील (20) और पेनसिंह (33) शामिल हैं, जिनका चमोली में इलाज जारी है।हादसे के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल और टनल के अंदर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल मलबा हटाने और पानी निकालने का काम जारी है।
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर अब भी लापता हैं। हादसा गुरुवार 13 अगस्त की शाम विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। लैंडस्लाइड के बाद अचानक टनल के अंदर पानी और भारी मलबा भर गया, जिससे काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए। इनमें 6 मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से थे।
मृतकों की पहचान लखेश्वर पोयाम (24), निवासी धनसूली और भुनेश्वर (25), निवासी मड़ानार के रूप में हुई है। वहीं देवनाथ (22), निवासी दहिकोंगा और चेतन पोयाम, निवासी धनसूली अब भी लापता हैं। घायलों में सुनील (20) और पेनसिंह (33) शामिल हैं, जिनका चमोली में इलाज जारी है।
हादसे के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल और टनल के अंदर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल मलबा हटाने और पानी निकालने का काम जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *