भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में CBI ने रिश्वत मांगने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार शाम दिल्ली, रायपुर और दुर्ग से पहुंची करीब 10 अधिकारियों की टीम ने सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) अनमोल उइके के कार्यालय में छापा मारा। कार्रवाई शुक्रवार दोपहर तक जारी रहने की जानकारी सामने आई है।सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ठेकेदार दीपक वर्मा ने नए ठेके और पुराने काम के बकाया बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद CBI ने ट्रैप की कार्रवाई की। कथित तौर पर ठेकेदार को केमिकल लगे नोटों से भरा लिफाफा देकर अफसर के पास भेजा गया। लिफाफा लेने के बाद टीम ने कार्यालय में दबिश दी और अफसर के हाथ धुलवाए। हाथों पर केमिकल का रंग आने की बात कही जा रही है।CBI ने कार्यालय से टेंडर फाइलें, बिल, रजिस्टर, पुराने रिकॉर्ड, मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद बरामदगी और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में CBI ने रिश्वत मांगने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार शाम दिल्ली, रायपुर और दुर्ग से पहुंची करीब 10 अधिकारियों की टीम ने सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) अनमोल उइके के कार्यालय में छापा मारा। कार्रवाई शुक्रवार दोपहर तक जारी रहने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ठेकेदार दीपक वर्मा ने नए ठेके और पुराने काम के बकाया बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद CBI ने ट्रैप की कार्रवाई की। कथित तौर पर ठेकेदार को केमिकल लगे नोटों से भरा लिफाफा देकर अफसर के पास भेजा गया। लिफाफा लेने के बाद टीम ने कार्यालय में दबिश दी और अफसर के हाथ धुलवाए। हाथों पर केमिकल का रंग आने की बात कही जा रही है।
CBI ने कार्यालय से टेंडर फाइलें, बिल, रजिस्टर, पुराने रिकॉर्ड, मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद बरामदगी और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *