छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 13 गोवंश की मौत: कवर्धा-कोरबा में अज्ञात वाहनों ने रौंदा, चक्काजाम से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 13 गोवंश की मौत हो गई, जबकि कई गोवंश घायल हैं। पहला हादसा कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र में तड़के करीब 4 से 5 बजे हुआ। सड़क पर मौजूद 7 गोवंश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 गाय और एक बछड़े समेत 6 गोवंश की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई और गोवंश की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की। जाम में 5 से 7 निजी स्कूल बसें भी फंस गईं। अधिकारियों की समझाइश के बाद यातायात बहाल हुआ।

दूसरी घटना कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में भवानी मंदिर के पास रात करीब 2 बजे हुई। यहां 17 गोवंश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिनमें 7 की मौत हो गई और 10 घायल हैं। गौसेवकों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। दर्री सीएसपी गिरिजा शंकर साव के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *