फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 4 सेकंड तक कंट्रोल फेल! 300 फीट नीचे आया विमान, 24 यात्री घायल

एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई गंभीर विमानन घटना को लेकर Airbus की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम की कार्यक्षमता करीब 4 सेकंड तक प्रभावित हुई। इसी दौरान एलिवेटर और एलेरॉन जैसे अहम फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम ने पायलट के इनपुट पर सामान्य प्रतिक्रिया नहीं दी और ऑटोपायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया। विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे यात्रियों और केबिन क्रू को जोरदार झटके लगे और 24 लोग घायल हुए। सिस्टम दोबारा सक्रिय होने के बाद पायलट विमान को नियंत्रित करने में सफल रहे और फ्लाइट ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।

इस मामले की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) कर रहा है और Airbus तकनीकी जांच में सहयोग कर रहा है। शुरुआती तकनीकी आकलन में हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़ी खराबी की ओर संकेत मिला है, लेकिन घटना की अंतिम वजह अभी तय नहीं हुई है।

इसी मामले के बाद फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के ड्रग टेस्ट में मारिजुआना की पुष्टि की खबर भी सामने आई। हालांकि तकनीकी खराबी और टेस्ट रिजल्ट के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। एअर इंडिया ग्रुप ने इसके बाद सभी पायलटों की अनिवार्य पदार्थ-जांच शुरू करने की घोषणा की है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *