सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला: निहंग ने कृपाण से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक निहंग ने कृपाण से सुखबीर बादल पर वार किया, जिसमें उनके हाथ में चोट आई। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी संतोष हेगड़े भी हमलावर को रोकने के दौरान घायल हुए।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सुखबीर बादल परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। हमले के बाद उन्हें यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी निहंग जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के जरिए घटना की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर आरोपी को सम्मानित किए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि इसके दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि दिसंबर 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सेवादार की धार्मिक सजा के दौरान सुखबीर बादल पर फायरिंग हुई थी। अकाली दल ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है, जबकि अकाल तख्त जत्थेदार ने गुरुद्वारे में हमले को मर्यादा के खिलाफ बताया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *