छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने तीन कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई में सत्यम विहार कॉलोनी स्थित यश और रोमिल नाहटा के घर और कारोबारी ठिकाने की जांच की जा रही है। इसके अलावा कामठी लाइन में कारोबारी मनीष भंसाली के ठिकाने पर भी ED की टीम पहुंची है।रायपुर से पहुंची ED की टीम द्वारा परिसरों में दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम ऑनलाइन वित्तीय देनदारियों और अन्य आर्थिक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।फिलहाल ED ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार्रवाई किस मामले से संबंधित है। अधिकारियों की ओर से भी छापेमारी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।बताया जा रहा है कि इससे पहले 29 अक्टूबर को जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाले से जुड़े मामले में EOW की टीम ने भी इन्हीं परिसरों पर छापेमारी की थी। उस दौरान रायपुर से करीब 8 गाड़ियों में अधिकारी राजनांदगांव पहुंचे थे और दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई थी।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने तीन कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई में सत्यम विहार कॉलोनी स्थित यश और रोमिल नाहटा के घर और कारोबारी ठिकाने की जांच की जा रही है। इसके अलावा कामठी लाइन में कारोबारी मनीष भंसाली के ठिकाने पर भी ED की टीम पहुंची है।
रायपुर से पहुंची ED की टीम द्वारा परिसरों में दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम ऑनलाइन वित्तीय देनदारियों और अन्य आर्थिक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
फिलहाल ED ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार्रवाई किस मामले से संबंधित है। अधिकारियों की ओर से भी छापेमारी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले 29 अक्टूबर को जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाले से जुड़े मामले में EOW की टीम ने भी इन्हीं परिसरों पर छापेमारी की थी। उस दौरान रायपुर से करीब 8 गाड़ियों में अधिकारी राजनांदगांव पहुंचे थे और दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई थी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *