छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में करीब 1.31 करोड़ रुपए के धान घोटाले से जुड़ा मामला अब एक वायरल वीडियो के बाद और सुर्खियों में है। घोटाले के आरोपी शशिकांत महंत का कलेक्ट्रेट परिसर में टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि वह कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर टॉयलेट साफ कर रहा था। हालांकि कलेक्टर ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रष्टाचार की कार्रवाई से बचने के लिए रची गई साजिश बताया है।मामला पुटीडीह धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है। नवंबर 2025 में जांच के दौरान करीब 4200 क्विंटल धान की कमी सामने आई थी। आरोप है कि कमी छिपाने के लिए धान की बोरियों में मिट्टी मिलाने की तैयारी की जा रही थी, जिससे सरकार को करीब 1.31 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया।शुरुआत में केंद्र प्रभारी प्रकाश महंत के खिलाफ FIR हुई थी। बाद की जांच में शशिकांत महंत, द्रोण प्रताप शांडिल्य और श्यामा बाई की भूमिका सामने आई। 29 मई 2026 को तीनों के खिलाफ FIR के निर्देश दिए गए। वहीं 6 अगस्त को शशिकांत ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की। डभरा पुलिस ने 11 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में करीब 1.31 करोड़ रुपए के धान घोटाले से जुड़ा मामला अब एक वायरल वीडियो के बाद और सुर्खियों में है। घोटाले के आरोपी शशिकांत महंत का कलेक्ट्रेट परिसर में टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि वह कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर टॉयलेट साफ कर रहा था। हालांकि कलेक्टर ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रष्टाचार की कार्रवाई से बचने के लिए रची गई साजिश बताया है।
मामला पुटीडीह धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है। नवंबर 2025 में जांच के दौरान करीब 4200 क्विंटल धान की कमी सामने आई थी। आरोप है कि कमी छिपाने के लिए धान की बोरियों में मिट्टी मिलाने की तैयारी की जा रही थी, जिससे सरकार को करीब 1.31 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया।
शुरुआत में केंद्र प्रभारी प्रकाश महंत के खिलाफ FIR हुई थी। बाद की जांच में शशिकांत महंत, द्रोण प्रताप शांडिल्य और श्यामा बाई की भूमिका सामने आई। 29 मई 2026 को तीनों के खिलाफ FIR के निर्देश दिए गए। वहीं 6 अगस्त को शशिकांत ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की। डभरा पुलिस ने 11 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *