धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। हादसा धमतरी मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास हुआ। रिद्धि 12 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे रायपुर से 23 युवतियों के बाइक राइडिंग ग्रुप के साथ कांकेर और बस्तर की ओर निकली थीं। समूह में करीब 20 बाइक और एक कार थी।जानकारी के मुताबिक धमतरी पार करने के बाद कुछ बाइकर्स आगे निकल गए, जबकि रिद्धि समेत तीन राइडर्स पीछे रह गईं। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथियों ने डायल-112 की मदद से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि रिद्धि सुरक्षा उपकरणों के साथ बाइक चला रही थीं, लेकिन हादसे से कुछ समय पहले उन्होंने हेलमेट उतार दिया था। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर चालक हादसे के बाद फरार हो गया।मरकाटोला घाट को ब्लैक स्पॉट माना जाता है। इस मार्ग पर कई अन्य खतरनाक मोड़ और अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। हादसा धमतरी मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास हुआ। रिद्धि 12 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे रायपुर से 23 युवतियों के बाइक राइडिंग ग्रुप के साथ कांकेर और बस्तर की ओर निकली थीं। समूह में करीब 20 बाइक और एक कार थी।
जानकारी के मुताबिक धमतरी पार करने के बाद कुछ बाइकर्स आगे निकल गए, जबकि रिद्धि समेत तीन राइडर्स पीछे रह गईं। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथियों ने डायल-112 की मदद से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि रिद्धि सुरक्षा उपकरणों के साथ बाइक चला रही थीं, लेकिन हादसे से कुछ समय पहले उन्होंने हेलमेट उतार दिया था। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
मरकाटोला घाट को ब्लैक स्पॉट माना जाता है। इस मार्ग पर कई अन्य खतरनाक मोड़ और अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *