सरगुजा में भालू का जानलेवा हमला, ग्रामीण की मौत: मवेशी चराने जंगल गया था, रायपुर ले जाते समय तोड़ा दम

सरगुजा जिले के ग्राम सितकालो में जंगल में मवेशी और बकरियां चराने गए 55 वर्षीय चैतू राम पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। घटना उदयपुर वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, चैतू राम बुधवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में गया था। इसी दौरान खुखड़ी की तलाश करते समय उसका सामना भालू से हो गया। भालू ने उसके सिर, कंधे और पीठ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले के बाद चैतू राम किसी तरह गांव की ओर पहुंचा। रास्ते में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने उसे घायल हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। बेहोश होने के बाद उसे उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत में उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया, लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सितकालो गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों को जंगल में जाने से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *